हिंदी
नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में विधानसभा और उप चुनाव की मतगणना का दौर जारी है। नवंबर माह में मुंबई और झारखण्ड में विधानसभा चुनाव हुए और यूपी, राजस्थान, पंजाब, केरल की वायनाड सीट, पश्चिम बंगाल में उपचुनाव हुए। इन राज्यों में हुए चुनावों के बाद आज मतगणना का दौर जारी है।
यूपी उपचुनाव
यूपी उपचुनाव में भाजपा और सपा के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। यूपी में सीसामऊ सीट से सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी ने जीत दर्ज कर ली है। सीसामऊ से भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी 8629 वोटों से हारे हैं। गाजियाबाद से भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा ने जीत दर्ज कर ली है। अलीगढ़ की खैर सीट से सुरेंद्र दिलैर ने जीत दर्ज कर ली है। फूलपुर सीट के भी नतीजे सामने आ चुके हैं। यहां से भाजपा प्रत्याशी दीपक पटेल ने जीत दर्ज की है। मीरापुर से आरएलडी की मिथिलेश पाल ने जीत दर्ज की है। कटेहरी से भाजपा ने जीत दर्ज की है। यहां धर्मराज निषाद ने 34 हजार वोटों से शोभावती को हराया है। मझवां में भाजपा की शुचिस्मिता मौर्य को जीत मिली है। शुचिस्मिता ने 4936 वोटों से जीत दर्ज की है। शुचिस्मिता मौर्य ने सपा की डॉ. ज्योति बिंद को हराया है। कुंदरकी में भाजपा के रामवीर सिंह ने जीत हासिल की है। उन्होंने सपा के हाजी रिजवान को हराया है। करहल में सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव ने जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी अपने फूफा अनुजेश यादव को हराया है।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव
महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। राज्य में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय है। वहीं कांग्रेस के नेतृत्व वाली महाविकास अघाड़ी (MVA) करीब 50 सीटों पर आगे है। महाराष्ट्र में महायुति की सरकार बनती नजर आ रही है।
झारखंड विधानसभा चुनाव
झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार बनना तय माना जा रहा है। यहां झामुमो ने 56 सीटों पर बढ़त हासिल कर रखी है। यह आंकड़ा पूर्ण बहुमत से ज्यादा है।
वायनाड उपचुनाव
वायनाड लोकसभा से प्रियंका गांधी 4 लाख से ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं। यहां CPI के सत्यन मोकेरी दूसरे और भाजपा की नव्या हरिदास तीसरे नंबर पर हैं।
पंजाब उपचुनाव
पंजाब में चारों विधानसभा सीटों पर नतीजे आ चुके हैं। यहां तीन सीटों पर आप ने जीत दर्ज की है। यहां चब्बेवाल सीट से इशांक कुमार, डेरा बाबा नानक सीट से गुरदीप सिंह रंधावा, गिद्दडवाहा सीटे से हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों ने जीत दर्ज की है। वहीं एक सीट कांग्रेस के खाते में गई है।
राजस्थान उपचुनाव
राजस्थान उपचुनाव की सातों सीटों का परिणाम आ गया है। यहां 5 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। भाजपा ने झुंझनू खींवसर, देवली उनियारा, सलूंबर और रामगढ़ सीट पर जीत दर्ज की है। चौरासी सीट पर भारतीय आदिवासी पार्टी ने जीत दर्ज की है। वहीं दौसा सीट पर कांग्रेस के दीनदयाल बैरवा जीते हैं।
पश्चिम बंगाल उपचुनाव
पश्चिम बंगाल उपचुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी ने सभी 6 सीटों पर क्लीन स्वीप किया है. सिताई, हरोआ, नैहाटी, मेदिनीपुर और तालडांगरा सीट पर तृणमूल कांग्रेस ने परचम लहराया है। बीजेपी का गढ़ कही जाने वाली मदारीहाट सीट भी ममता बनर्जी की पार्टी ने जीत दर्ज की है।
सिताई सीट पर टीएमसी प्रत्याशी संगीता रॉय ने जीत हासिल की है। नैहाटी विधानसभा सीट पर सनत डे ने जीत दर्ज की है। हरोआ और मेदिनीपुर सीट भी टीएमसी के खाते में गई है। बांकुरा की तलडांगरा विधानसभा सीट फल्गुनी सिंघाबाबू जीतने में कामयाब रहे। मदारीहाट सीट पर जयप्रकाश टोप्पो ने जीत हासिल की है।
केदारनाथ उपचुनाव
केदारनाथ उपचुनाव में बीजेपी की आशा नौटियाल ने जीत हासिल कर ली है। इस सीट पर उपचुनाव के लिए बीजेपी से आशा नौटियाल और कांग्रेस से मनोज रावत को मिलाकर कुल 6 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। नौटियाल और रावत दोनों पूर्व में केदारनाथ विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
बिहार उपचुनाव
बिहार में तरारी सीट से भाजपा प्रत्याशी विशाल प्रशांत ने जीत दर्ज कर ली है। बेलागंज से जेडीयू की मनोरमा देवी ने जीत दर्ज की है। मनोरमा मनोरमा देवी को 73334 वोट मिले हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी विश्वनाथ कुमार सिंह को 21391 वोटों से करारी शिकस्त दी है। इमामगंज सीट से हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा की प्रत्याशी दीपा मांझी ने जीत हासिल की है। वहीं रामगढ़ सीट से भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार सिंह ने जीत दर्ज की है।
एमपी उपचुनाव
मध्य प्रदेश की बुधनी सीट पर वोटों की गिनती जारी है। बुधनी सीट शिवराज सिंह चौहान के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद खाली हुई थी। विजयपुर सीट पर कांग्रेस से विधानसभा चुनाव जीते रामनिवास रावत के बीजेपी में शामिल होने के बाद खाली हुई। विजयपुर सीट पर बड़ा उलटफेर हो गया है। यहां कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा ने रामनिवास रावत को 7364 वोटों से हरा दिया है। वहीं बुधनी सीट पर तीसरे राउंड में बीजेपी के रमाकांत भार्गव 1809 वोट से आगे हो गए हैं।
सिक्किम उपचुनाव
सिक्किम की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए हैं। इन दोनों सीटों पर दोनों प्रत्याशी निर्विरोध विजयी हुए। सोरेंग-चाकुंग सीट पर केवल सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा ने आदित्य गोले तमांग को प्रत्याशी के रूप में उतारा। मैदान में कोई और प्रत्याशी नहीं था इसलिए आदित्य गोले तमांग को विजयी घोषित कर दिया गया है। इसी तरह नामची-सिंघीथांग विधानसभा सीट उपचुनाव पर भी केवल सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा ने प्रत्याशी उतारा। यहां से सतीश चंद्र राय प्रत्याशी बनाए गए थे। यहां भी किसी दूसरे दल का प्रत्याशी नहीं होने के चलते सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के प्रत्याशी संतीश चंद्र राय को विजयी घोषित कर दिया गया है।
कर्नाटक उपचुनाव
कर्नाटक में विधानसभा की तीन सीटों पर मतगणना हो चुकी है। तीनों सीटें कांग्रेस के पाले में गई है। काग्रेस ने तीनों सीट संदूर, शिग्गांव और चन्नपटना पर जीत दर्ज की है। संदूर सीट से ई अन्नापूर्णा ने 93616 मतों से जीत हासिल की है। शिग्गांव सीट से कांग्रेस उम्मीदवार पठान यासिर अहमद खान ने भरत बोम्मई को 13448 मतों के अंतर से हराया है। वहीं चन्नपटना सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के पी योगीश्वर ने निखिल कुमार स्वामी को 25413 मतों के अंतर से हराया है।
गुजरात की वाव सीट पर उपचुनाव
गुजरात की वाव विधानसभा सीट पर बीजेपी की जीत हुई है। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी स्वरूपजी ठाकाेर ने गुलाब सिंह राजपूत को हराया है। स्वरूपजी ठाकाेर ने 1300 वोटों से जीत दर्ज की है।
असम उपचुनाव
असम में पांच विधानसभा सीटों पर में से तीन सीटों के नतीजे आ चुके हैं, जबकि 2 सीटों के नतीजे आने बाकी हैं। ढोलाई से बीजेपी के निहार रंजन दास आगे चल रहे हैं। सिडली से यूपीपी,एल के निर्मल कुमार बह्मा ने जीत दर्ज की है। बोंगाईगांव से एजीपी के दीप्तिमोई चौधरी को जीत मिली है। बेहाली से बीजेपी की दिगांता घाटोवाल को जीत मिली है। सामागुरी से बीजेपी के तंजील हुसैन आगे चल रहे हैं।
छत्तीसगढ़ उपचुनाव
छत्तीसगढ़ की एक मात्र सीट रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव के नतीजे आ चुके हैं। यहां 43938 मतों की लीड के साथ भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने जीत दर्ज की है। भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा को हराया है।
Published : 23 November 2024, 10:47 AM IST
Topics : Dynamite News jharkhand assembly election Maharashtra Assembly election Manoj Tibrewal Akaash Politics Punjab By Election Rajasthan by Election ResultsOnDynamiteNews UP By Election Wayanad By Election