
महराजगंजः बिना किसी सूचना या बिना किसी जानकारी के टैक्सी स्टैंड की नीलामी पर सभासदों में आक्रोश है।
नगर पंचायत आनंदनगर में सभासदों का गुस्सा नगर अध्यक्ष और ईओ के खिलाफ फूट पड़ा है। बिना बोर्ड के संज्ञान, बिना बोर्ड की मिटिंग कराए बिना सारे नियमों की अनदेखी कर अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी द्वारा मिलीभगत से टैक्सी स्टैण्ड की नीलामी के कारण नगर पंचायत के राजस्व की बहुत बड़ी हानि हो रही है।
अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी द्वारा कोई भी कार्य बिना बोर्ड की मिटिंग कराए और मनमाने ढंग से अपने चहेतों को देकर राजस्व का हानि अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी द्वारा किया जा रहा है। इसका विरोध करते हुए पूरी बोर्ड ने मण्डलायुक्त और जिला अधिकारी को ज्ञापन भेजा।
Published : 4 April 2021, 1:00 PM IST
Topics : anandnagar Maharajganj Nagar Panchayat uttar pradesh आनंदनगर उत्तर प्रदेश नगर अध्यक्ष नगर पंचायत महराजगंज