CBI मामले में PM मोदी पर गरजे राहुल.. कहा-जांच एजेंसी से टूटा लोगों का भरोसा

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के वरिष्ठ अधिकारी के सरकार पर लगाये गए आरोप को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आज निशाना साधते हुए कहा कि जांच एजेंसी में जो कुछ हो रहा है उससे लोगों का भरोसा टूट रहा है। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट में पढ़ें PM मोदी को लेकर राहुल ने और क्या कहा

Updated : 20 November 2018, 4:04 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के वरिष्ठ अधिकारी के सरकार पर लगाये गए आरोप को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आज निशाना साधते हुए कहा कि जाँच एजेंसी में जो कुछ हो रहा है उससे लोगों का भरोसा टूट रहा है।

गांधी ने ट्वीट किया,“दिल्ली में ‘चौकीदार ही चोर’ नामक एक क्राइम थ्रिलर चल रहा है| नए एपिसोड में सीबीआई के उप महानिरिक्षक द्वारा एक मंत्री,राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, कानून सचिव और कैबिनेट सचिव के खिलाफ गंभीर आरोप लगाये गये हैं। वहीं गुजरात से लाया उसका साथी करोड़ों वसूली कर रहा है|”

उन्होंने कहा कि जिस तरह के आरोप लगाये जा रहे हैं उससे लोगों का लोकतंत्र पर भरोसा ख़त्म हो रहा है। उन्होंने कहा,“ अफ़सर थक गए हैं| भरोसे टूट गए हैं| लोकतंत्र रो रहा है|” 

गौरतलब है की सीबीआई के डीआईजी मनीष कुमार सिन्हा ने वरिष्ठ अधिकारियो, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और एक कैबिनेट मंत्री पर काम के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है। 

सिन्हा सीबीआई के विशेष निदेशक राकेश अस्थाना के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी की जांच कर रहे थे। (वार्ता)

Published : 
  • 20 November 2018, 4:04 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement

No related posts found.