
नयी दिल्ली: एम. करुणानिधि के निधन के बाद मंगलवार को उनके बेटे एम. के. स्टालिन को द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) का अध्यक्ष चुना गया। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने स्टालिन को डीएमके पार्टी का नया अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी और उनकी सफलता की कामना की।
श्री गांधी ने ट्वीट किया “द्रविड मुनेत्र कषगम का अध्यक्ष चुने जाने पर एम के स्टालिन को बधाई। राजनीति के नये अध्याय की शुरुआत करने पर मैं उनकी खुशहाली तथा सफलता की कामना करता हूं।”
द्रमुक के वरिष्ठ नेताओं ने मंगलवार को ही कार्यकारी अध्यक्ष स्टालिन को निर्विरोध रूप से पार्टी का अध्यक्ष चुना है। श्री स्टालिन पार्टी के दूसरे अध्यक्ष हैं। इससे पहले 50 वर्ष तक उनके पिता एम के करूणानिधि द्रमुक अध्यक्ष रहे हैं।
Published : 28 August 2018, 4:22 PM IST
Topics : DMK MK Stalin Politics Rahul Gandhi एम के स्टालिन कांग्रेस द्रमुक द्रविड मुनेत्र कषगम राहुल गांधी