
नई दिल्ली: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तमाम अटकलों को विराम देते हुए साफ कर दिया है कि वह कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वे पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए जल्द नामांकन करेंगे। उन्होंने कहा ‘मैं नामांकन भरूंगा, फिर देखते हैं क्या माहौल बनता है’। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने बृहस्पतिवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री का खुलकर समर्थन किया।
अशोक गहलोत ने इसी के साथ-साथ उन्होंने राजस्थान का सीएम का पद छोड़ने का संकेत भी दिया है। गहलोत बोले कि अगर कोई कांग्रेस अध्यक्ष बनता है तो वह राज्य के सीएम के रूप में किस प्रकार काम कर सकता है, यह कभी हुआ नहीं है।
अशोक गहलोत ने यह भी साफ कहा कि वह अगर अध्यक्ष बन भी गए तो भी राजस्थान से दूर नहीं जाएंगे। वह बोले कि जिस राज्य से मैं आता हूं, जिस गांव में मैं पैदा हुआ वहां के लोगों से दूर जैसे जा सकता हूं। वहां के लोगों की सेवा करता रहूंगा।
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता वल्लभ ने कहा, ‘‘एक तरफ कार्यकर्ताओं व ज़मीन से जुड़े हुए अशोक गहलोत हैं, जिन्हें 3 बार केंद्रीय मंत्री, 3 बार मुख्यमंत्री, 5 बार सांसद, 5 बार विधायक रहने का अनुभव है, जिन्होंने सीधी टक्कर में मोदी-शाह को पटखनी दी है, जिनका 45 वर्ष का निष्कलंक राजनीतिक जीवन है। इसलिये वह ‘निष्कलंक राजनीतिक जीवन’ वाले गहलोत का चयन करेंगे।’’
Published : 22 September 2022, 7:05 PM IST
Topics : Ashok Gehlot Congress Congress President Election Rajasthan अध्यक्ष अशोक गहलोत कांग्रेस मुख्यमंत्री राजस्थान