कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी बोली- कास्टिंग काउच से संसद भी अछूती नहीं

मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान द्वार बॉलीवुड में कास्टिंग काउच पर दिये गये विवादित बयान के बाद कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी ने भी इस पर एक चौंकाने वाली टिप्पणी की है। पूरी खबर..

Updated : 24 April 2018, 4:14 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: मशहूर कोरियोग्रफर सरोज खान द्वार बॉलीवुड में कास्टिंग काउच पर दिये विवादित बयान के बाद कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी ने भी इस पर एक चौंकाने वाली टिप्पणी की है। रेणुका चौधरी ने कहा कि कास्टिंग काउच केवल हर जगह होता। ऐसा नहीं कि संसद भी इससे अछूती है या अन्य कार्यस्थल इससे बचे हुए हैं।

रेणूका ने कहा कि कास्टिंग काउच एक कड़वी सच्चाई है और यह फिल्‍म इंडस्‍ट्री तक ही सीमित नहीं है, बल्कि ऐसा लगभग हर क्षेत्र में होता है। उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ भारत ने अब आवाज उठानी शुरू की है और कहा है- मी टू।' यानी, हम भारतीय अब कास्टिंग काउच को लेकर खुलकर सामने आ रहे हैं और बता रहे हैं कि उनके साथ भी ऐसा हुआ है।

इससे पहले सरोज खान ने कहा था कि फिल्म इंडस्ट्री में अगर रेप या कास्टिंग काउच होता है तो रोटी भी मिलती है, जिसके साथ गलत हुआ है उसे छोड़ नहीं दिया जाता, बल्कि उसे काम दिया जाता है। सरोज खान के इस बयान ने विवाद पैदा हो गया था। हालांकि बाद में सरोज खान ने अपने बयान के लिए माफी मांग ली है।

Published : 
  • 24 April 2018, 4:14 PM IST

Related News

No related posts found.