तीर्थराज प्रयाग में ठंड और कोहरे पर आस्था पड़ी भारी, संगम तट पर श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

डीएन ब्यूरो

तीर्थराज प्रयाग में माघ मेला के पहले स्नान पर्व “पौष पूर्णिमा” के अवसर पर पतित पावनी गंगा, श्यामल यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम पर कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच सुबह 10 बजे तक दो लाख पांच हजार श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगायी। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

संगम तट पर ठंड और कोहरे पर आस्था पड़ी भारी
संगम तट पर ठंड और कोहरे पर आस्था पड़ी भारी


प्रयागराज: तीर्थराज प्रयाग में माघ मेला के पहले स्नान पर्व “पौष पूर्णिमा” के अवसर पर पतित पावनी गंगा, श्यामल यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम पर कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच सुबह 10 बजे तक दो लाख पांच हजार श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगायी।

यह भी पढ़ें: नये साल पर बांके बिहारी मन्दिर में दर्शन के लिए पुख्ता इंतजाम, जानिये ये अपडेट

मेला क्षेत्र में स्थापित कंट्रोल रूम से जारी आंकड़ों के अनुसार सुबह 10 बजे तक दो लाख पांच हजार श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके थे। त्रिवेणी तट पर संयम, संस्कार व संस्कृति के संवाहक माघ मेला 2023 का भव्य स्वरूप निखर चुका है।

यह भी पढ़ें: सावन के अंतिम सोमवार पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, शिवमय हुआ माहौल

सुबह से ही श्रद्धालुओं ने पावन त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाई। हजारों गृहस्थों ने सेक्टर तीन, चार, पांच में बने गंगा घाटों पर डुबकी लगाई। संगम व अन्य तटों पर गंगा में डुबकी लगाने का क्रम भोर से आरंभ हो गया है। (वार्ता)










संबंधित समाचार