हिंदी
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अपने कालिदास मार्ग आवास पर उत्तर प्रदेश के सभी नव निर्वाचित भाजपा सांसदों को बुलाया और स्वागत किया। इस दौरान अमेठी सांसद स्मृति ईरानी और गोरखपुर सांसद रवि किशन भी मौजूद रहे।
इस दौरान सीएम योगी ने सभी सांसदों को अपने अपने लोकसभा क्षेत्र की सभी समस्याओं का अवलोकन करने की बात कही। जिससे जनता की समस्याओं का सही ढंग से निपटारा किया जा सके। उन्होंने कहा कि हम सब एक बार फिर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनाने जा रहे है।
गुरुवार को शपथ ग्रहण का कार्यक्रम होने के बावजूद लगभग सभी सांसद मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता व यूपी प्रभारी जेपी नड्डा भी कार्यक्रम पहुंचे। साथ ही वह आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में लोकसभा चुनाव परिणाम की समीक्षा बैठक में हिस्सा लेंगे।

मुख्यमंत्री आवास पर सीएम, केशव प्रसाद मौर्य, रविकिशन, स्मृति ईरानी, जनरल वीके सिंह समेत दूसरे भाजपा सांसद मौजूद रहे।
Published : 29 May 2019, 1:33 PM IST
Topics : उत्तर प्रदेश जेपी नड्डा नरेंद्र मोदी भाजपा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रवि किशन लखनऊ लोकसभा स्मृति ईरानी
No related posts found.