हिंदी
गोरखपुर: गोरखनाथ मंदिर में हर साल की तरह इस साल भी मकर संक्रांति के मौके पर खिचड़ी चढ़ाने के लिए काफी श्रद्धालु आये। वहीं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी बाबा गोरखनाथ की पूजा अर्चना की और खिचड़ी चढ़ाई। बता दें कि मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार सीएम योगी ने यहां खिचड़ी चढ़ाई है।
योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी और गोरखनाथ बाबा को खिचड़ी चढ़ाने के महत्व के बारे में बताया। गोरखनाथ मंदिर में नेपाल, बिहार व अन्य राज्यों से भी लोग यहां खिचड़ी चढ़ाने के लिए आये।
खिचड़ी मेले को लेकर यहां सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई थी। मान्यता है कि इस दिन खिचड़ी चढ़ाने से लोगों की मन की मुराद पूरी होती है।
Published : 15 January 2018, 9:38 AM IST
Topics : खिचड़ी गोरखनाथ मकर संक्रांति मंदिर योगी आदित्यनाथ श्रद्धालु सीएम
No related posts found.