जयंत चौधरी को NDA कोटे से फिर राज्यसभा भेजने की चर्चा, 2028 तक है कार्यकाल; आखिर क्यों बन रहा नया प्लान?
उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों पर 16 अक्टूबर को होने वाले चुनाव से पहले रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी को लेकर सियासी चर्चा तेज है। रिपोर्टों के मुताबिक उन्हें एनडीए के कोटे से दोबारा राज्यसभा भेजने पर विचार चल रहा है, जबकि उनका मौजूदा कार्यकाल 2028 तक है। अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है।