Site icon Hindi Dynamite News

Barabanki: मुख्य सचिव पहुंचे बाराबंकी, आत्मनिर्भर बनने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने बाराबंकी पहुंचकर आत्मनिर्भर महिलाओं की हौसला आफजाई की। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Barabanki: मुख्य सचिव पहुंचे बाराबंकी, आत्मनिर्भर बनने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

बाराबंकी: जनपद में महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित मछली पालन केंद्र आत्मनिर्भरता का उदाहरण बन रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने सूरतगंज क्षेत्र के ग्राम शिवराजपुर में इस केंद्र का निरीक्षण किया और महिलाओं को प्रोत्साहित किया। 

जानकारी के अनुसार मछली पालन केंद्र में एक टैंक में लगभग 4000 मछली के बच्चे पाले जा रहे हैं। महिला समूह के अनुसार मछलियां 8 महीने में तैयार हो जाती हैं। एक टैंक में 60,000 रुपये की लागत आती है। इससे समूह की 10 महिलाओं को 45,000 रुपये तक का मुनाफा मिल सकता है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार समूह की महिलाओं को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। वे पानी का तापमान मापने जैसी तकनीकी बातें भी सीख चुकी हैं। मुख्य सचिव ने बताया कि सरकार प्रदेश के हर जनपद में करीब 10 हजार महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही है।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी ए. सुदन समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

स्थानीय समूह की महिलाओं और ग्रामवासियों ने भी बड़ी संख्या में भागीदारी की। महिला समूह ने मुख्य सचिव को शुद्ध शहद भी भेंट किया।

Exit mobile version