
पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए एक तरफ सभी पार्टीयां प्रचार प्रसार में लगी हैं, वहीं दूसरी तरफ सीएम नीतीश ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान
गुरुवार को पुर्णिया में एक रैली के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि ये उनका आखिरी चुनाव है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्णिया में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जान लीजिए आज चुनाव का आखिरी दिन है, और परसों चुनाव है। यह मेरा अंतिम चुनाव है। अंत भला तो सब भला।
Published : 5 November 2020, 4:57 PM IST
Topics : bihar cm election Nitish Kumar चुनाव नीतीश कुमार बिहार मुख्यमंत्री