Chhattisgarh Naxals Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मुठभेड़ में 8 नक्सली मारे गए, उन पर था 16 लाख का इनाम

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए आठ नक्सली वरिष्ठ नक्सली थे जिन पर कुल 16 लाख रुपये का इनाम था। पढ़िए पूरी ख़बर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 2 February 2025, 6:34 PM IST
google-preferred

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए आठ नक्सली वरिष्ठ नक्सली थे जिन पर कुल 16 लाख रुपये का इनाम था।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार गंगालूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत तोड़का गांव के निकट जंगल में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान प्रतिबंधित माओवादी संगठन के सदस्यों को मार गिराया गया। राज्य पुलिस की इकाई जिला रिजर्व गार्ड के दो जवान भी गोलीबारी में घायल हो गए।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि मारे गए नक्सलियों में से कमलेश नीलकंठ (24) माओवादियों के पश्चिम बस्तर संभाग के गंगालूर क्षेत्र समिति का सदस्य था और उसके सिर पर पांच लाख रुपये का इनाम था।

मारे गए माओवादियों में एक एरिया कमेटी मेंबर (ACM) का माओवादी कमलेश नीलकंठ भी शामिल है, जिस पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

Published : 
  • 2 February 2025, 6:34 PM IST

Advertisement
Advertisement