हिंदी
छत्तीसगढ़: दुर्ग में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। दुर्ग जिले के कुम्हारी में एक बस 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस घटना में अब तक 12 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। मृतकों में दो महिलाएं शामिल हैं, वहीं 15 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार बता दें कि मंगलवार रात ड्यूटी से लौटते समय कर्मचारियों से भरी बस खाई में गिर गई। बस में केडिया डिस्टलरी फैक्ट्री के करीब 40 कर्मचारी सवार थे। बस खाई में गिरने से अब तक 12 लोगों की जान चली गई। इस घटना की जानकारी लगते ही रेस्क्यू टीम तुरतं मौके पर पहुंची और राहत और बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया। देर रात तक बचाव अभियान चलता रहा।
दुर्ग हादसे पर पीएम मोदी और सीएम साय ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जाहिर की। वहीं छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा देर रात घायलों से मिलने रायपुर एम्स पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस हादसे की गंभीरता से दंडाधिकारी जांच कराई जाएगी।
Published : 10 April 2024, 9:40 AM IST
Topics : 12 Died Accident bus Chhattisgarh Durg छत्तीसगढ़ दुर्ग बस मौत सड़क हादसा