Chandigarh Mayor Poll: चंडीगढ़ में पलटा पासा, BJP ने जीता मेयर का चुनाव; इंडिया गठबंधन को झटका

चंडीगढ़ मेयर के चुनाव में कांग्रेस और आप गठबंधन को बड़ा झटका लगा है। यहां भाजपा उम्मीदवार ने अप्रत्याशित तौर पर मेयर का चुनाव जीत लिया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 30 January 2024, 1:21 PM IST
google-preferred

चंडीगढ़: चंडीगढ़ मेयर के चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। यहां दावों के विपरीत कांग्रेस और आप गठबंधन को बड़ा झटका लगा है। भाजपा उम्मीदवार मनोज सोनकर ने अप्रत्याशित तौर पर मेयर का चुनाव जीत लिया है।

भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में 16 वोट, कांग्रेस और आप के पक्ष में 12 वोट पड़े जबकि 8 वोट रद्द माने गये। 

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार चुनाव के दौरान 8 वोट रद्द होने के कारण चुनाव परिणाम के बाद भारी हंगामा हुआ। कई पार्षदों के वोट कैंसिल हो गए, जिसके बाद निगम में जमकर बवाल और हंगामा हुआ। यह मामला सियासी तौर पर गहराता जा रहा है।

आम आदमी पार्टी ने मेयर के चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाया है और चुनाव परिणाम के खिलाफ हाई कोर्ट जाने की बात कही है।

चंडीगढ़ में नगर निगम चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार की जीत के साथ आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के लिये बड़ा झटका माना जा रहा है।

भाजपा पिछले आठ वर्षों से महापौर पद पर काबिज है।

कांग्रेस के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी ने महापौर पद के लिए प्रत्याशी खड़ा किया था। जबकि कांग्रेस ने वरिष्ठ उपमहापौर और उपमहापौर पदों के लिए अपने उम्मीद्वार चुनावी मैदान में उतारे हैं।

Published : 
  • 30 January 2024, 1:21 PM IST