हिंदी
चंदौली: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के चंदौली (Chandauli) जनपद में घुमाने के बहाने ले जाकर एक 17 साल की किशोरी को बंधक बनाकर उसके साथ तीन युवकों द्वारा गैंगरेप (Gang Rape) को अंजाम देने वाले आरोपियों को लेकर बड़ी खबर है। दुष्कर्म के इस मामले में वांछित (Wanted) दो दुष्कर्मी पुलिस हिरासत (Police Custody) से फरार हो गये। बाद में पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ (Encounter) हो गई। एनकाउंटर में गोली लगने से दो आरोपी घायल हो गये।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक नौगढ़ थाना क्षेत्र (Naugarh Police Station) के जंगल (Jungle) में स्थित गहिला बाबा मंदिर के पास तीन युवकों ने एक किशोरी उम्र करीब 17 वर्ष के साथ दुष्कर्म (Rape) किया था। घटना के दो दुष्कर्मी पुलिस का पिस्टल लेकर पुलिस हिरासत से भागने लगे। पुलिस मुठभेड़ में दोनों दुष्कर्मी घायल (Injured) हो गए हैं।

जंगल के अंदर ले जाकर दुष्कर्म
जानकारी के मुताबिक 8 अगस्त 2024 को सुबह 9:00 बजे के करीब एक युवक बइक पर बैठाकर किशोरी को गहीला बाबा स्थान पर घुमाने के लिए ले गया था। तभी वहां पर पहले से ही मौजूद तीन युवकों द्वारा बाइक सवार युवक को जंगल के पेड़ में बांधकर साथी किशोरी को जंगल के अंदर ले जाकर दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद तीनों मौके से फरार हो गए।
घायल अवस्था में किशोरी घर जाकर पूरी आपबीती बताई। उसके बाद परिजनों ने नौगढ़ थाना में मुकदमा दर्ज कराया था।

कोर्ट में पेशी के दौरान फरार हुए आरोपी
मुकदमे में वांछित चल रहे दो दुष्कर्मियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा रिमांड के लिये दोनों आरोपियों को शनिवार को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने ले जा रही थी। तभी पुलिस की सरकारी चार पहिया गाड़ी का एक पहिया पंचर हो गया। पुलिस उतरकर देख रही थी कि एक अभियुक्त अभिषेक यादव के द्वारा उप निरीक्षक अवधेश सिंह की सरकारी पिस्टल कमर से छीन ली गई और दोनों दुष्कर्मियों द्वारा भागते हुए पुलिस पार्टी पर हमला किया गया।

पुलिस टीम पर हमला
इस पर पुलिस ने आरटी सेट से आसपास के थानों को घटना से अवगत कराया। सूचना पर मौके पर पहुंचे चकिया थाना प्रभारी अतुल प्रजापति व नौगढ़ थानाध्यक्ष ने घेराबंदी कर दोनों दुष्कर्मियों को आत्मसमर्पण के लिए बोला गया। लेकिन दुष्कर्मियों द्वारा पुलिस पर ही हमला कर दिया गया।
दोनों दुष्कर्मियों को लगी गोली
आत्मरक्षा में पुलिस ने भी गोली चला दी। जिसमें दोनों दुष्कर्मियों को गोली लग गई। घायल दोनों का नौगढ़ स्वास्थ केंद्र में इलाज जारी है।
घटना को लेकर एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई है, जिसमें दोनों अभियुक्तों को गोली लगी है, जिनका इलाज चल रहा है।
Published : 11 August 2024, 5:45 PM IST
Topics : Chandauli crime news gang rape Police Encounter UP Police उत्तर प्रदेश गैंगरेप चंदौली डाइनामाइट न्यूज़