हिंदी
छत्तीसगढ़ः छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं। उम्मीदवार 12 जनवरी 2021 या फिर उससे पहले रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
ये परीक्षा 14 फरवरी 2021 को आयोजित की जाएगी। आवेदन के लिंक 14 दिसंबर से ही एक्टिवेट कर दिए गए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट http://psc.cg.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि ये एग्जाम 17 जिलों में बनाए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 14 फरवरी 2021 को आयोजित की जाएगी।
केंडिडेट्स को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्याय / संस्थान से स्नातक की डिग्री पास होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता से सम्बन्धित डिटेल्स के लिए ऑफिशियल वेबसाइट देखें।
Published : 28 December 2020, 7:19 PM IST
No related posts found.
No related posts found.