Punjab: बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने पहुंचेगा केन्द्रीय दल, लोगों की करेंगे मदद

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि राज्य में बाढ़ से हुये नुकसान का जायजा लेने केन्द्रीय दल दो दिन के पंजाब दौरे पर 12 -13 सितंबर को आयेगा।

Updated : 6 September 2019, 6:12 PM IST
google-preferred

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि राज्य में बाढ़ से हुये नुकसान का जायजा लेने केन्द्रीय दल दो दिन के पंजाब दौरे पर 12 -13 सितंबर को आयेगा।
आधिकारिक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि छह सदस्यीय केन्द्रीय दल12 सितंबर को चंडीगढ आयेगा।

यह भी पढ़ें: बारिश से मुसीबत पंजाब और हरियाणा में बनी हुई है बाढ़ की स्थिति

पंजाब के शीर्ष अधिकारी केन्द्रीय दल को मौजूदा हालात तथा बाढ़ से उत्पन्न स्थिति से अवगत करायेंगे। बैठक के बाद टीम बाढ़ से हुये भारी नुकसान का आकलन करने रूपनगर ,जालंधर जिलों का दौरा करेगी। टीम अगले दिन जालंधर तथा कपूरथला के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेगी। (वार्ता)

Published : 
  • 6 September 2019, 6:12 PM IST

Advertisement
Advertisement