CBSE की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा आज से शुरू, 30 लाख स्टूडेंट्स देंगे एग्जाम

डीएन ब्यूरो

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं। ये परीक्षाएं 20 और 30 मार्च तक चलेगी। इस साल 30 लाख से ज्यादा बच्चे एग्जाम देंगे। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

आज से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा शुरू
आज से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा शुरू


नई दिल्लीः केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू हो गई। 10वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी 2020 से 20 मार्च 2020 तक और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी 2020 से 30 मार्च 2020 तक होंगी।

यह भी पढ़ें: एग्जाम से पहले अगर आपको भी रहता है स्ट्रेस, तो अपनाएं ये टिप्स, नंबर भी आएंगे अच्छे 
 

आज से एग्जाम शुरू

इस साल कुल 1889878 उम्मीदवार कक्षा 10वीं की परीक्षा देंगे। कक्षा 10वीं में  788195 लड़कियां, 1101664 लड़के और 19 ट्रांसजेंडर हैं। जबकि कक्षा 12वीं में  522819 लड़कियां, 684068 लड़के और 6 ट्रांसजेंडर हैं। CBSE कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 5376 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी, जबकि CBSE 12वीं की बोर्ड परीक्षा 1883 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।










संबंधित समाचार