सीबीएसई : 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री एग्जाम 15 जुलाई से शुरू होगी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की पूरक परीक्षा 15 जुलाई को शुरू होगी। बोर्ड के अधिकारियों ने सोमवार को यह घोषणा की। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 13 May 2024, 5:06 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की पूरक परीक्षा 15 जुलाई को शुरू होगी। बोर्ड के अधिकारियों ने सोमवार को यह घोषणा की।
सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज के मुताबिक 12वीं कक्षा के विद्यार्थी को एक विषय में पूरक परीक्षा के जरिये अपने अंक में सुधार करने का मौका दिया जाएगा जबकि 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों को दो विषयों में यह मौका मिलेगा।
सीबीएसई ने आज दसवीं और बारहवीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए। सीबीएसई ने एक बयान में कहा है कि 12वीं में कुल 87.98 प्रतिशत छात्र परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार 10वीं बोर्ड परीक्षा में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 93.60 रहा। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 94.75 है, जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 92.71 है। परिणाम बोर्ड की वेबसाइट www.cbseresults.nic.in, www.cbse.gov.in के साथ-साथ डिजीलॉकर और उमंग ऐप्स पर भी देखे जा सकते हैं।

Published : 
  • 13 May 2024, 5:06 PM IST

Advertisement
Advertisement