चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण अब 22 जुलाई को, तकनीकी खराबी के कारण 15 जुलाई को टला था लॉन्च
भारत के चंद्रमा पर दूसरे मिशन चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण अब 22 जुलाई को किया जाएगा। इससे पहले 15 जुलाई को दो बजकर 51 मिनट पर इसे लांच किया जाना था। यह दुनिया का पहला मिशन है जिसमें लैंडर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरेगा।