हिंदी
नई दिल्लीः कोरोना के कारण स्टूडेंट्स की परीक्षा और पढ़ाई दोनों पर असर पड़ा है। जिसके बाद अब बच्चों और पेरेंट्स के बीच बोर्ड एग्जम की तारीख को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक बोर्ड एग्जाम को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने अपने ट्वीट कर लिखा है- कल हम कोशिश करेंगे की उन्हें परीक्षा की तिथियां घोषित कर सकें.... अभी भी कुछ हिस्सा ऐसा है, जिनके पास स्मार्टफोन और इंटरनेट की सुविधा नहीं है। अभी ऑनलाइन परीक्षाओं का कोई विचार नहीं है। लिखित परीक्षाएं कराने का विचार है।
शिक्षा मंत्री डॉ निशंक ने कहा कि राज्य सरकारों, छात्रों और अभिभावकों से प्रतिक्रिया लेने के बाद हम कल बोर्ड परीक्षा के लिए रोडमैप की घोषणा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना के दौरान हम ऑनलाइन शिक्षा के लिए 33 करोड़ छात्रों को लाने के लिए चैनलाइज कर चुके हैं। फिर भी अभी सभी बच्चों तक ऑनलाइन नहीं पहुंचा जा सकता है।
Published : 30 December 2020, 6:49 PM IST
No related posts found.
No related posts found.