हिंदी
कानपुर: राज्य में योगी सरकार बने दस दिन भी नही पूरे हुए हैं लेकिन पुलिस पूरे एक्शन में दिख रही है। कानपुर पुलिस ने भैंसों से भरे एक ट्रक को पकड़ा है।
बताया जा रहा है कि फतेहपुर की तरफ से उन्नाव की तरफ जा रहे इस ट्रक को नरवल की तरफ पुलिस ने चेंकिंग के दौरान रोकना चाहा, इस बीच ट्रक ड्राइवर ने पुलिस के डर से ट्रक तेजी से भगाया जिसके बाद महराजपुर थाना क्षेत्र के जी टी रोड के पास बैरिकेटिंग कर भैसों से लदे ट्रक को स्थानीय पुलिस ने पकड़ लिया।
ट्रक में करीब 19 भैसें मौजूद थी। पकडे गये ट्रक चालक सुमेर यादव (36) पुत्र बहादुर सिंह, अब्दुल्ला और शमशाद को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। ये लोग बिहार से उन्नाव भैंसों को काटने के लिए स्लाटर हाउस ले जा रहे थे।
Published : 28 March 2017, 8:21 PM IST
Topics : कानपुर मवेशी महराजपुर स्लाटर हाउस
No related posts found.