हिंदी
निचलौल (महराजगंज): निचलौल थाना क्षेत्र में फर्जी तरीके से मूल आदिवासी जनजाति प्रमाण पत्र बनवाने का मामला प्रकाश में आया है।
मामले में पुलिस ने पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज किया है।
इन पर दर्ज हुआ केस
विजय बहादुर चौधरी मूल आदिवासी जनजाति संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय चौधरी की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज किया है।
एफआईआर 02173/2024 के तहत कमलेश कुमार गौड पुत्र रामजी गौड, कुंती देवी पत्नी कमलेश, संजीत पुत्र कमलेश, कृष्ण कुमार पुत्र कमलेश, सुनीता देवी पत्नी संजीत निवासी ग्राम लौहरौली, गौदौरा बाजार थाना ठूठीबारी पर निचलौल थाने पर केस दर्ज किया गया है।
इन पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता 1860 अधिनियम की धारा 120 बी, 467, 420 के तहत केस दर्ज किया गया है।
Published : 5 April 2024, 3:48 PM IST
No related posts found.