हिंदी
नई दिल्ली: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी उर्फ ओरहान अवात्रामणि के खिलाफ जम्मू में केस दर्ज हुआ है। ओरी के साथ आठ अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार ओरी के अलावा अन्य आरोपियों की पहचान दर्शन सिंह, पार्थ रैना, रितिक सिंह, राशि दत्ता, रक्षिता भोगल, शगुन कोहली और एक रूसी नागरिक अनास्तासिला अर्जामास्किना के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार ओरी हाल ही में माता वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचे थे। ओरी ने कटरा के एक होटल में शराब पीने की अपनी फोटो सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की थी। इसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
ओरी और अन्य लोगों पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप है। साथ ही जिला मजिस्ट्रेट के आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में ओरी और अन्य के खिलाफ केस कटरा पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ है।
अपनी इस धार्मिक यात्रा के दौरान उन पर कटरा के एक बेस कैंप में शराब का सेवन करने का आरोप है।
पुलिस ने बताया कि कानून के अनुसार इस तीर्थ क्षेत्र में शराब और मांसाहारी भोजन का सेवन सख्त वर्जित है। लेकिन इसके बावजूद ओरी ने एक बेस कैंप में शराब का सेवन किया। पुलिस ने कटरा में माता वैष्णो देवी मंदिर के बेस कैंप में शराब पीने के आरोप में ओरी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ओरी के अलावा आठ अन्य लोगों पर भी केस हुआ है। इनमें एक रूसी नागरिक शामिल है।
गौरतलब है कि इससे पूर्व रणवीर इलाहबादिया ने भी अभद्र टिप्पणी की थी। जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा एक्शन लिया था।
वैष्णो देवी भारत का एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है, जहां श्रद्धालु आध्यात्मिक शांति और आस्था के साथ आते हैं। ऐसे में इस पवित्र स्थान के नियमों का उल्लंघन करना गंभीर अपराध माना जाता है। ओरी और उनके साथियों पर लगे आरोपों की जांच जारी है।
Published : 17 March 2025, 1:47 PM IST
Topics : jammu police Katra base camp Mata Vaishno Devi Pilgrimage Site Orhan Awatramani aka Orry Social Media Influencers
No related posts found.