बिहार: रोहतास के थाना हाजत में ट्रैक्‍टर चोरी के आरोप में लाए गए आरोपी ने की आत्‍महत्‍या

बंदी ने क्यों आत्महत्या की है, इसकी जांच की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) दुर्गेश कुमार मौके पर पहुच गए है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। डाइनामाइट न्‍यूज़ पर पढ़ें पूरी खबर..

Updated : 21 August 2019, 3:33 PM IST
google-preferred

डेहरी आन सोन:  बिहार में रोहतास जिले के इंद्रपुरी सहायक थाना के हाजत में आज एक बंदी ने आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि कल रात तिलौथु थाना क्षेत्र के हुरका गांव से ट्रैक्टर चोरी के आरोप में श्रीकांत सिंह ( 45 ) को गिरफ्तार कर थाना हाजत में रखा गया था। आज तड़के चार बजे श्रीकांत ने पैजामा के डोरी गले में लगाकर हाजत में आत्महत्या कर ली। 

सूत्रों ने बताया कि बंदी ने क्यों आत्महत्या की है, इसकी जांच की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) दुर्गेश कुमार मौके पर पहुच गए है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। (वार्ता ) 

Published :  21 August 2019, 3:33 PM IST

Related News

Advertisement