हिंदी
बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर (Bulandshahr) में रविवार को सड़क दुर्घटना के दौरान कस्बा शिकारपुर बाईपास रोड पर तेजी से आ रहे एक ट्रक ने बाइक सवार मां बेटे को टक्कर मार दी जिससे दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई ।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि आज प्रातः बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी मनोज नामक एक युवक अपनी मां राजेश्वरी को बाइक पर लेकर बुलंदशहर से जहांगीराबाद के लिए रवाना हुआ था ।
यह भी पढ़ें: बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा, तीन लोगों की गई जान
रास्ते में जब वह काली नदी स्थित गौशाला के सामने पहुंचा, सामने से आ रहे एक ट्रक ने अनियंत्रित होकर बाइक में टक्कर (Collision) मार दी। जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई।
Published : 18 February 2024, 4:48 PM IST
Topics : bike Bulandshahr police truck उत्तर प्रदेश टक्कर ट्रक बाइक बुलंदशहर सड़क दुर्घटना