हिंदी
अमृतसर: पंजाब में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने शुक्रवार सुबह भारत-पाकिस्तान सीमा पर बाड़ के पास उनकी ओर ‘आक्रामक रूप से’ बढ़ रहे एक अज्ञात शख्स को मार गिराया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, बीएसएफ के एक अधिकारी के अनुसार, घटना तरनतारन जिले के भिखीविंड-खालरा गांव के पास सुबह करीब चार बजे की है।
उन्होंने बताया कि बीएसएफ जवानों ने उस व्यक्ति को अपनी ओर आते देखकर कई बार चेतावनी दी।
अधिकारी ने बताया कि चेतावनियों के बावजूद जब वह आक्रामक रूप से आगे बढ़ने लगा तो सैनिकों ने आत्मरक्षा में गोलियां चला दीं।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान की जा रही है और वह बाड़ तक कैसे पहुंचा, इस बारे में भी जांच की जा रही है।
Published : 4 August 2023, 5:55 PM IST
Topics : अमृतसर आक्रामक रूप से गोली मारी जवानों पंजाब सुरक्षा बल
No related posts found.