हिंदी
फरेन्दा(महराजगंज): अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राजेंद्र नाथ त्रिपाठी का फरेंदा पहुंचने पर ब्राहमण समाज के कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया।

इस दौरान ब्राह्मण समाज के कार्यकर्ताओं ने पूरे कस्बे में रैली निकाली। उसके बाद फरेन्दा कस्बे में स्थित एक मैरेज हाल मे कार्यक्रम आयोजित हुआ।
इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि समाज के लोग संगठित होकर एक दूसरे का सहयोग करें। ब्राह्मणों का उत्पीड़न किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान पर विनय तिवारी, धीरज त्रिपाठी, पंडित राजेंद्र त्रिपाठी, ओमप्रकाश, गोले तिवारी, पंकज दुबे, विश्वामित्र, हरि प्रकाश पांडेय, अरविंद मिश्रा, मनोज मिश्रा, शैलेंद्र पाठक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Published : 5 October 2020, 1:32 PM IST
No related posts found.