..तो क्या वाकई प्रियंका चोपड़ा 80 बच्चों की मां है

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक सफलता के झंडे गाड़ने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने एक इंवेट के दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि उन्हें बच्चा गोद लेने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि उनके पहले से ही 80 बच्चे है..

Updated : 26 December 2017, 5:31 PM IST
google-preferred

मुंबई: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक सफलता के झंडे गाड़ने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत में छुट्टियां मना रही है। प्रियंका जब से भारत आई है तब से वो किसी न किसी इंवेट में जाती ही रहती है।

हाल ही में एक इंवेट के दौरान प्रियंका से जब पूछा गया कि दूसरी एक्ट्रेसेस की तरह वह बच्चा गोद लेगी कि नहीं। इस पर प्रियंका ने जवाब देते हुए कहा कि उन्हें बच्चा गोद लेने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि उनके पहले से ही 80 बच्चे है। 

अगर आप सोच रहे होगें कि क्या वाकई प्रियंका 80 बच्चों की मां है तो चौकिये मत हम आपको बता दें कि दरअसल वो एक फाउंडेशन चलाती है और इस फांउडेशन में तकरीबन 80 बच्चे हैं। प्रियंका ने कहा कि वो बच्चों की पढ़ाई से लेकर उनका पूरा खर्च उठाती है। साथ ही बच्चे के रिपोर्टस कार्ड भी उनके पास ही आते ही इसलिए भी उन्हें लगता है कि ये सब बच्चे उनके ही है।

Published : 
  • 26 December 2017, 5:31 PM IST

Related News

No related posts found.