Bollywood Gossip: सुनील शेट्टी ने 90 के दशक की फोटो शेयर की

बॉलीवुड के माचो मैन सुनील शेट्टी ने सोशल मीडिया पर 90 के दशक की अपनी फोटो शेयर की है।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 22 May 2020, 12:37 PM IST

मुंबई: बॉलीवुड के माचो मैन सुनील शेट्टी ने सोशल मीडिया पर 90 के दशक की अपनी फोटो शेयर की है।

 

सुनील शेट्टी अपने फैन्स को पर्सनल लाइफ के बारे में अपडेट्स देते रहते हैं। वह सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उनका मनोरंजन भी करते रहते हैं। सुनील शेट्टी ने 90 के दशक की अपनी एक शर्टलेस फोटो शेयर की है। इस फोटो में उन्हें कलरफुल पैंट्स पहने देखा जा सकता है और हाथों की मसल्स को वह फ्लॉन्ट करते दिखाई दे रहे हैं।

फोटो शेयर करते हुए सुनील शेट्टी ने लिखा “ यह 90 के दशक की फोटो है। सुनील ने जैसे ही अपनी यह फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की फैन्स उनकी बॉडी की तारीफ करने लगे। समीरा रेड्डी ने लिखा ओह माई गॉड सुपर हॉटी। वहीं, प्रतीक बब्बर ने उनके लिए किंग वाला इमोजी बनाया। इसके अलावा सनी सिंह ने लिखा कि आप ही असली ही-मैन हैं। 100 फीसदी नैचुरल। सच में आप लोगों को इंस्पायर करते हैं। (वार्ता)

Published : 
  • 22 May 2020, 12:37 PM IST