हिंदी
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल इन दिनों अपनी प्रेग्नैंसी पीरियड को काफी एन्जॉय कर रही हैं। वह अपने बेबी बंप के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करती ही रहती हैं।

ईशा देओल को लेकर खबर अब आ रही है कि ईशा एक बार फिर से शादी के बंधन में बंधने जा रही है। अगर आप सोच रहे होंगे कि ईशा अपने पति को छोड़कर किसी और के साथ शादी रचाने जा रही है तो जरा रूकिए।

ईशा इन दिनों प्रेग्नेंट है और उनकी गोद भराई की रस्म 27 अगस्त को मुंबई में आयोजित की जाएगी। इस मौके पर ईशा अपने पति भरत तख्तानी के साथ एक बार फिर से शादी के बंधन में बधेंगी। मीडिया से बातचीत के दौरान ईशा ने बताया कि ‘भरत से उनकी शादी 29 जून 2012 में हुई थी, उस समय उनकी मां हेमा मालिनी ने तिरुपति से पंडित बुलाए थे, जो सिर्फ तमिल भाषा में ही सभी मंत्र पढ़ रहे थे। जिससे उनके परिवार वाले और दोस्त नहीं समझ पाए थे।‘

उन्होंने आगे कहा, ‘इस बार हम सिंधी पंडितों को बुलाने वाले हैं, जो हिन्दी भाषा में बोलेंगे जिससे मेरे ससुराल वालों के साथ साथ मेरे सारे दोस्तों को भी मंत्र समझ में आये।‘
Published : 22 August 2017, 4:48 PM IST
Topics : ईशा देओल एक्ट्रेस गोद भराई प्रेग्नेंट बॉलीवुड भरत तख्तानी रस्म शादी
No related posts found.