हिंदी
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी वाली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 28 जुलाई को रिलीज होगी।
बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर इन दिनों फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ बना रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की मुख्य भूमिका है। यह फिल्म इस साल 28 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी।
फिल्म मेकर्स ने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की रिलीज डेट में बदलाव कर दिया है। करण जौहर ने इस फिल्म की नई रिलीज डेट का एलान किया है। (वार्ता)
Published : 2 February 2023, 5:40 PM IST
Topics : alia bhatt bollywood Film Rocky and Rani Ki Prem Kahani Ranveer Singh आलिया भट्ट फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी बॉलीवुड रणवीर सिंह