Site icon Hindi Dynamite News

मेलबर्न फिल्म फेस्टिवल में सम्मानित होंगी ऐश्वर्या राय बच्चन

मेलबर्न में होने वाले भारतीय फिल्म महोत्सव(आईएफएफएम) में बालीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन सम्मानित की जायेंगी।
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
मेलबर्न फिल्म फेस्टिवल में सम्मानित होंगी ऐश्वर्या राय बच्चन

मुंबई: बालीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन को मेलबर्न में होने वाले भारतीय फिल्म महोत्सव में विश्व सिनेमा में योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। IFFM आस्ट्रेलिया में होने वाला भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा वार्षिक कार्यक्रम है।

यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने अपनी वर्जिनिटी को लेकर खोले कई राज

इस दौरान ऐश्वर्या मेलबोर्न के प्रसिद्ध पल्स पॉइंट, फेडरेशन स्क्वायर में भारत का तिरंगा फहराएंगी। ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला होंगी जो मेलबोर्न में पहली बार भारत का तिरंगा फहरायेंगी। 11 अगस्त को ऐश को वेस्टपैक आईएफएफए पुरस्कार समारोह में विक्टोरिया सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार जल्द ही बनेंगे प्रधानमंत्री..

इस कार्यक्रम के निदेशक मितू भौमिक लांगे ने इंटरव्यु के दौरान कहा कि ‘हमारे लिए इस बार फेवरेट एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन का IFFM में शामिल होना सम्मान की बात होगी। वह एक ग्लोबल हस्ती हैं और आस्ट्रेलियाई दर्शकों में काफी लोकप्रिय हैं। यह सभी भारतीयों के लिए एक सम्मान का क्षण होगा, जब वह मेलबर्न में भारत का झंडा फहराने वाली पहली भारतीय महिला बनेंगी। साथ ही भौमिक ने कहा कि वर्ल्ड सिनेमा में उनके अतुलनीय योगदान को देखते हुए सरकार की ओर से उनको सम्मानित किया जाएगा।

Exit mobile version