

दिल्ली के हौज खास इलाके में रविवार को पार्क में दो शव मिलने की खबर से सनसनी मच गई है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के हौज खास स्थित डियर पार्क में लड़का और लड़की के शव पेड़ से लटके मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर पुहंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुट गई है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अभी तक मरने वालों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस लोगों से मृतकों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
दिल्ली पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में आत्महत्या का मामला लग रहा है। आगे की जांच चल रही है। पेड़ पर दोनों के शव मिलने की जानकारी सबसे पहले वहां के सिक्योरिटी गार्ड ने दी है।
दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने बताया कि आज रविवार सुबह 6:30 बजे के आसपास पीसीआर को कॉल आयी। सिक्योरिटी गार्ड बलजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि एक पेड़ से लड़के और लड़की की बॉडी लड़की हुई है।
पुलिस ने बताया कि लड़के ने ब्लैक कलर का शर्ट और ब्लू जींस पहन रखी है। जबकि लड़की ग्रीन ड्रेस पहनी हुई है। दोनों की बॉडी नायलॉन के रस्सी के फंदे से लटकी हुई मिली।
पुलिस की तरफ से आसपास के थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाए जाने समेत पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
दोनों की उम्र लगभग 17 साल के आसपास है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण के बारे में पुलिस की तरफ से आधिकारिक रूप से कुछ जानकारी मिल सकेगी।