हिंदी
रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिये भाजपा (BJP) ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। बीजेपी ने पहली लिस्ट में 66 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। भाजपा ने धनवार से बाबूलाल मरांडी और सरायकेला से चंपई सोरेन को टिकट दिया है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक भाजपा ने बोरियो से लोबिन हेम्ब्रोम को टिकट दिया है। जामताड़ा से सीता सोरेन चुनावी मैदान में उतरेंगी। जगनाथपुर से गीता कोड़ा और पोटका (Potka) से मीरा मुंडा को टिकट मिला है। इसके अलावा चाईबासा से गीता बालमुचू को भाजपा ने मैदान में उतारा है।
पहली सूची में 11 महिलाओं को दिया टिकट
भाजपा ने 66 उम्मीदवारों में से 11 महिलाओं को चुनावी मैदान में उतारा है। झारखंड में बीजेपी कुल 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। भाजपा ने गांडेय सीट से मुनिया देवी, सिंदरी में तारा देवी, कोडरमा (Kodarma) सीट से नीरा यादव, निरसा (Nirsa) में अपर्णा सेनगुप्ता और झरिया से रागिनी सिंह को टिकट दिया है।
Published : 19 October 2024, 7:16 PM IST
Topics : Babulal Marandi bjp Champai Soren Dynamite News jharkhand assembly election Politics चुनाव झारखंड विधानसभा चुनाव भाजपा राजनीति