Crime in Sultanpur: बीजेपी नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या

यूपी के सुल्तानपुर में बीजेपी नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की ये रिपोर्ट।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 4 September 2024, 11:13 AM IST

सुल्तानपुर: जिले में मामूली विवाद में बीजेपी नेता (BJP Leader) के भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की पड़ताल में जुड़ गई है। पुलिस (Police) हमलावरों की तलाश कर रही है।

राम अभिलाष सिंह भाजपा में लोहरामऊ मंडल के अध्यक्ष 
डाइनामाइट न्यूज
संवाददाता के मुताबिक देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव (Pakdi Village) के रहने वाले राम अभिलाष सिंह (Ram Abhilash Singh) भाजपा में लोहरामऊ मंडल के अध्यक्ष हैं। मंगलवार शाम उनके भाई प्रवेश कुमार सिंह का लड़का अभय प्रताप सिंह अपने साथी अनंत त्रिपाठी (Anant Tripathi) के साथ पयागी पुर चौराहे पर घूमने के लिए आया हुआ था। इसी दौरान पहले से वहां खड़े कुछ युवकों से इनका विवाद हो गया। मामला इस कदर बिगड़ गया की हाथापाई शुरू हो गई। 

अस्पताल में जानकारी पुलिस

अभय प्रताप सिंह पर फायर
विरोध करने पर विपक्षियों ने असलहा निकाला और अभय प्रताप सिंह पर फायर कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। आनन-फानन में वहां मौजूद लोग अभय प्रताप सिंह को जिला अस्पताल ले आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

कॉलेज की छेड़खानी का विवाद
भाजपा नेता के भतीजे की हत्या की जानकारी लगते ही पुलिस प्रशासन (Police Administration) में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी। साथ ही हमलावरों की तलाश कर रही है। वहीं घटना के प्रत्याशी अब मृतक अभय के साथी अनंत की माने तो कॉलेज की छेड़खानी का विवाद था। इसी को लेकर वो लोग भिड़ गए। अभय ने विरोध किया तो उन लोगों ने हमला कर दिया और गोली मारकर मौके से फरार हो गए। 

Published :  4 September 2024, 11:13 AM IST