हिंदी
पटना: बिहार में राजनीतिक उथल-पुथल के संकेतों के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई के प्रभारी विनोद तावड़े ने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ से नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले जनता दल (यूनाइटेड) के अलग होने के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है।
तावड़े से शनिवार को जब पूछा गया कि क्या उनकी पार्टी नीतीश कुमार को संभावित नयी सरकार बनाने में मदद करेगी, इस पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। वह अपराह्न में पार्टी की प्रस्तावित बैठक में भाग लेने के लिए यहां आए हैं।
यह भी पढ़ें: सीएम पद से आज ही इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार, कांग्रेस में भी टूट के आसार
भाजपा नेता ने कहा, ‘‘लोकसभा चुनावों के बारे में चर्चा के लिए हमारे सांसदों और राज्य के विधायकों की एक बैठक होने वाली है।’’
यह भी पढ़ें: प्रियंका ने मोदी की आलोचना की, शांति के लिए ‘ठोस कदम’ उठाने के लिए कहा
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार हालांकि, उन्होंने कहा, ‘‘हमें आश्चर्य है कि क्या कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ अब ‘भारत गठबंधन तोड़ो यात्रा’ बन गई है। इससे ममता बनर्जी टूट गईं। अब नीतीश के साथ भी ऐसा ही किया जा रहा है।’’
हालांकि, उन्होंने बिहार की राजनीतिक स्थिति से जुड़े प्रश्नों का उत्तर देने से इनकार कर दिया।
Published : 27 January 2024, 3:49 PM IST
Topics : ‘इंडिया’ ब्लॉक bihar bjp Congress india alliance Vinod Tawre नीतीश कुमार बिहार भाजपा विनोद तावड़े