
रांची: झारखंड की राजधानी रांची में बुधवार को दिनदहाड़े भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या करने के बाद बदमाश फरार हो गए। हालांकि, एक आरोपी को गिरफ्तार किए जाने की बात भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने दहशत पैदा करने के लिए वारदात को अंजाम दिया।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार अपराधियों ने कांके चौक पर भारतीय जनता पार्टी के रांची ग्रामीण जिला के महामंत्री, रामनवमी समिति, कांके के अध्यक्ष और पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल महतो टाइगर को सिर में गोली मारी।
कैसे हुई वारदात?
जानकारी के अनुसार, राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र में बुधवार को जिला परिषद के पूर्व सदस्य अनिल महतो टाइगर की गोली मारकर दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। हमले के बाद रांची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। गोली मारने वाले शूटर को पिठोरिया इलाके से पकड़ा गया है।
होटल में बैठे थे अनिल
यह घटना बुधवार की शाम करीब पौने चार बजे हुई। बाइक सवार अपराधी ने ठाकुर होटल में बैठे अनिल टाइगर को सिर में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों में भगदड़ मच गई।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई भी कुछ बताने को तैयार नहीं था। बता दें कि घटना के वक्त राजधानी में दूसरी तरफ राज्य की बिगड़ती विधि व्यवस्था को लेकर डीजीपी अनुराग गुप्ता पुलिस मुख्यालय में बैठक कर रहे थे।
Published : 26 March 2025, 7:30 PM IST
Topics : BJP leader crime news Dynamite News Jharkhand Jharkhand News murder police Ranchi Tiger Anil Mahato