
नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बढ़ती महंगाई पर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार गरीब के पेट पर लात मार रही है।
यह भी पढ़ें: मकर संक्रांति पर राहुल गांधी ने दी सभी को बधाई
सब्जियां, खाने पीने की चीजों के दाम आम लोगों की पहुंच से बाहर हो रहे हैं। जब सब्जी, तेल, दाल और आटा महंगा हो जाएगा तो गरीब खाएगा क्या? ऊपर से मंदी की वजह से गरीब को काम भी नहीं मिल रहा है।
भाजपा सरकार ने तो जेब काट कर पेट पर लात मार दी है। pic.twitter.com/LiSjNlnSWm
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) January 14, 2020
प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक ट्वीट कर कहा, “ सब्जियां, खाने पीने की चीजों के दाम आम लोगों की पहुंच से बाहर हो रहे हैं। जब सब्जी, तेल, दाल और आटा महंगा हो जाएगा तो गरीब खाएगा क्या? ऊपर से मंदी की वजह से गरीब को काम भी नहीं मिल रहा है। भाजपा सरकार ने तो जेब काट कर पेट पर लात मार दी है।” (वार्ता)
Published : 14 January 2020, 4:00 PM IST
Topics : bjp Congress National Politics Priyanka Gandhi Vadra कांग्रेस प्रियंका गांधी वाड्रा भाजपा सरकार राजनीति राष्ट्रीय