Road Accident in UP: रायबरेली में नहीं थम रहा हादसों का सिलसिला, 1 बाइक सवार ने गवांई जान

रायबरेली में सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आयी है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 27 January 2025, 9:49 AM IST

रायबरेली: जनपद में सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आयी है। शहर कोतवाली क्षेत्र के जेल रोड के पास एक डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिये अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के जेल रोड का है। मृतक की पहचान करन पुत्र राजेंद्र सोनकर उम्र 18 वर्ष के रुप में हुई है। 

जानकारी के अनुसार जहां तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो युवकों करन पुत्र राजेंद्र सोनकर उम्र 18 वर्ष व शिवा पुत्र सुरेश उम्र 17 वर्ष निवासी कप्तान का पुरवा शहर कोतवाली को जोरदार टक्कर मार दी। डंपर की टक्कर से बाइक सवार करन की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई वहीं शिवा गंभीर रूप से घायल हो गया।

टक्कर मारने के बाद डंपर चालक मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए एम्स ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की विधिक कार्रवाई शुरू की।

जिला अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डॉ एस के सिंह ने बताया कि आज एक 18 साल के युवक करन को उसके परिजन लेकर आए थे। जोकि बोर्ड डेड अवस्था मे था। शव को पीएम के लिये रखवा दिया गया है। हादसा सीएमओ ऑफिस रोड पर हुआ था जहाँ पर किसी डंपर की टक्कर से यह सड़क दुर्घटना हुई है।

Published :  27 January 2025, 9:49 AM IST