Bihar: सियासी उलटफेर के बाद नीतीश कुमार आज लेंगे 8वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार में राजनीतिक सरगर्मी के बाद आज दोपहर दो बजे नीतीश कुमार 8वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 10 August 2022, 9:09 AM IST
google-preferred

पटना: बिहार में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। सियासी उलटफेर के बाद आज दोपहर दो बजे नीतीश कुमार 8वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। साथ ही तेजस्वी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

बता दें कि बिहार में बनने वाली नई सरकार सात पार्टियों के सहयोग से बनने जा रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि आज के शपथ ग्रहण समारोह में जेडीयू और आरजेडी के 14-14 मंत्री शपथ ले सकते हैं।

आज दोपहर 2 बजे नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
 

Published : 
  • 10 August 2022, 9:09 AM IST