Bihar: नीतीश कुमार ने राजद पर साधा निशाना, कही ये बड़ी बात

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को आरोप लगाया कि बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के शासन के दौरान पार्टी भ्रष्ट आचरण में लिप्त थी और राजग के नेतृत्व वाली नई राज्य सरकार इसकी जांच कराएगी। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 12 February 2024, 5:50 PM IST
google-preferred

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को आरोप लगाया कि बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के शासन के दौरान पार्टी भ्रष्ट आचरण में लिप्त थी और राजग के नेतृत्व वाली नई राज्य सरकार इसकी जांच कराएगी। कुमार ने राज्य विधानसभा में अपनी पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) द्वारा लाए गए विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए यह भी दावा किया कि राजद के कार्यकाल के दौरान बिहार में कई सांप्रदायिक दंगे हुए।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार उन्होंने कहा, ‘‘(राजद शासनकाल में) कोई कानून-व्यवस्था नहीं थी। (2005 से पहले) राजद अपने शासनकाल के दौरान भ्रष्ट आचरण में लिप्त था...मैं इसकी जांच कराऊंगा।’’

यह भी पढ़ें: बिहार की नीतीश सरकार फ्लोर टेस्ट में पास, विपक्ष में किया वॉकआउट, जानिये कितने विश्वास मत मिले

कुमार ने हाल में ‘महागठबंधन’ को छोड़ दिया था और भाजपा के समर्थन से सरकार बनाने के लिए राजग में लौट आए थे।

Published : 
  • 12 February 2024, 5:50 PM IST