Site icon Hindi Dynamite News

बिहार पुलिस की खुली पोल, नहीं कर पायी बाहुबली अनंत सिंह को गिरफ्तार

बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पटना पुलिस ने उनके सरकारी आवास पर दबिश दी। इसकी भनक लगते ही मोकामा डॉन छुपकर घर के पिछले दरवाजे से फरार हो गए। डाइनामाइट न्‍यूज़ पर पढ़ें पूरी खबर...
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
बिहार पुलिस की खुली पोल, नहीं कर पायी बाहुबली अनंत सिंह को गिरफ्तार

पटना: बिहार के मोकामा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक और बाहुबली का तमगा पा चुके अनंत सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस उनके सरकारी आवास पहुंची। जब उन्‍हें इसकी जानकारी मिली तो वह छुपकर घर के पिछले दरवाजे से फरार हो गए। बीते दिन NIA की छापेमारी में उनके घर से एके 47 और हैंड ग्रेनेड आदि बरामद किया गया था।

यह भी पढ़ें: चार नामी आईएएस टॉपर्स देंगे नौजवानों को आईएएस की परीक्षा में सफल होने का मूलमंत्र

शनिवार देर रात को पटना पुलिस अनंत सिंह को गिरफ्तार करने पहुंची थी। पुलिस जब अनंत सिंह के बंगले पर पहुंची तो मुख्‍य दरवाजा अंदर से बंद था। जिसे खुलवाने के लिए पुलिस को काफी मशक्‍कत करनी पड़ी। तकरीबन आधे घंटे के इंतजार के बाद पुलिस के लिए दरवाजा खोला गया। पुलिस ने घर की तलाशी ली लेकिन तब तक अनंत सिंह वहां से फरार हो चुके थे।

यह भी पढ़ें: ‘डाइनामाइट न्यूज़ यूपीएससी कॉन्क्लेव 2019’ आईएएस परीक्षा से जुड़ा सबसे बड़ा महाकुंभ

हालांकि इस दौरान अनंत सिंह के सरकारी बंगले से उनके करीबी 22 हत्‍याओं में वांछित छोटन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इससे पहले इसी मामले में घर के केयरटेकर सुनील राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। 

MLA समेत कईयों पर मुकदमा दर्ज

इस मामले में अनंत सिंह के साथ साथ सुनील राम सहित कई अज्ञात पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच बाढ़ एएसपी लिपि सिंह को सौंपी गई है।

UAPA भी लगा है अनंत सिंह पर

अनंत सिंह के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA Act) में भी मुकदमा दर्ज हुआ है। इस धारा के आधार पर संगठन के अलावा किसी व्यक्ति को भी आतंकी घोषित किया जा सकता है।

बांये नीतीश कुमार व दांये अनंत सिंह 

'सुशासन बाबू' को चांदी के सिक्‍कों से था तौला

 2004 के लोकसभा चुनाव के दौरान जब नीतीश कुमार बाढ़ संसदीय क्षेत्र से मैदान में थे उसी दौरान एक जनसभा का आयोजन किया गया था। जिसमें चांदी के सिक्कों से अनंत सिंह ने नीतीश कुमार को तौला था। जिसका वीडियो भी खूब चर्चित रहा और नीतीश कुमार के लिए परेशानी का सबब भी बना था।

फिल्‍मी स्‍टाइल में 'छोटे सरकार' नाम से रहे मशहूर

अनंत सिंह को उनके इलाके के लोग 'छोटे सरकार' कहते हैं। अनंत को छोटे सरकार इसलिए कहा जाता है क्योंकि उनके इलाके में उनका ही हुक्म और कानून चलता है।

Exit mobile version