हिंदी
महराजगंज: जनपद की इस समय की एक सबसे बड़ी खबर आप सबसे पहले डाइनामाइट न्यूज़ पर पढ़ रहे हैं। सिविल बार एसोसिएशन के 11 अधिवक्ताओं को संगठन से आजीवन निष्कासित कर दिया गया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक अबसे थोड़ी देर पहले हुई सिविल बार एसोसिएशन की साधारण सभा की बैठक में पूर्ण बहुमत से 11 अधिवक्ताओं के खिलाफ ये कार्रवाई हुई है। निष्कासित किये गये किये गये कुछ शासकीय अधिवक्ता भी हैं।
निष्कासित किये गये अधिवक्ताओं की सूची
1. ब्रजेंद्र नाथ त्रिपाठी
2. फणींद्र नाथ त्रिपाठी
3. संतोष कुमार मिश्र
4. देवेंद्र पाण्डेय
5. राघवेंद्र उपाध्याय
6. चंद्रप्रकाश पटेल
7. विजय नारायण सिंह
8. विनोद कुमार सिंह
9. सर्वेश्वर मणि त्रिपाठी
10. पूर्णेंदु राम त्रिपाठी
11. अशोक त्रिपाठी
12. अजीत कुमार सिंह
एसोसिएशन का कहना है कि सभी अधिवक्ताओं पर कदाचार के मामले में ये कार्रवाई की गई है।
इस मामले पर बर्खास्त किये गये अधिवक्ताओं का पक्ष आना अभी बाकी है।
Published : 19 July 2023, 4:12 PM IST
No related posts found.