Big Politics In Delhi: बिहार में सियासी भूचाल के बीच भूपेश बघेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी,जानिए पूरा अपडेट

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बिहार में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ और पार्टी से जुड़ी अन्य गतिविधियों के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 27 January 2024, 1:43 PM IST
google-preferred

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बिहार में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ और पार्टी से जुड़ी अन्य गतिविधियों के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से शनिवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बघेल की तत्काल प्रभाव से नियुक्ति की है।

यह भी पढ़ें: जानिए किस राज्य में भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकालने के लिए मंजूरी में हो रही परेशानी

यह नियुक्ति ऐसे वक्त में की गई है जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के साथ जाने के संकेत मिल रहे हैं।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ इन दोनों पश्चिम बंगाल में है। यह इस महीने के अंत में बिहार में प्रवेश करेगी।

यह भी पढ़ें: न्याय यात्रा की बंगाल में एंट्री, राहुल बोले- पूरे देश में लड़ेगा INDIA गठबंधन

यह यात्रा 6,713 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और 15 राज्यों के 110 जिलों से होते हुए 20 या 21 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी।

Published : 
  • 27 January 2024, 1:43 PM IST

Advertisement
Advertisement