हिंदी
महराजगंज: जनपद के कोल्हुई के पास रात के करीब 12.30 बजे बदमाशो और पुलिस के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई है। इस दौरान खूब गोलियां तड़तडाई है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार कोल्हुई थाने के सोनपीपरी गांव के पास आधी रात की करीब 12.30 बजे पुलिस और बदमाशो के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है। जिसमे एक बदमाश के पैर में गोली लगी है।
जिन बदमाशो के साथ मुठभेड़ हुई है वे कुछ दिनों पहले सिद्धार्थनगर जनपद के सोहरतगढ़ में एक ज्वेलरी की दुकान लूट कर फरार चल रहे थे। मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार बदमाशों में एक बदमाश गोंडा का, दूसरा गोरखपुर और तीसरा कोल्हुई का रहने वाला है।
गोंडा के बदमाश उल्फत अली के पैर में मुठभेड़ के दौरान गोली लगी है। फिलहाल तीनों बदमाशो को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है। घायलों को जिला अस्पताल इलाज के लिए लाया जा रहा है।
Published : 12 January 2024, 1:42 AM IST
Topics : अपराधीयों गोली ज्वेलरी की दुकान ज्वेलरी की दुकान में लूट पुलिस पैर महराजगंज मुठभेड़ सिद्धार्थनगर सोहरतगढ़
No related posts found.