हिंदी
नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी से एक और सांसद ने अब से कुछ देर पहले अपनी राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इनका तीन साल का कार्यकाल बचा हुआ था, फिर भी इन्होंने इस्तीफा क्यों दिया? इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाह रहा है।
Samajwadi Party MP Surendra Nagar resigned from Rajya Sabha. @DynamiteNews_
— Manoj TibrewalAakash (@Manoj_Tibrewal) August 2, 2019
डाइनामाइट न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने नागर का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
सपा से पहले नागर बसपा में रह चुके हैं। ये 2009 में गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं। इससे पहले वे 1998 में निर्दलीय एमएलसी भी निर्वाचित हो चुके हैं।
Published : 2 August 2019, 8:01 PM IST
Topics : इस्तीफा उत्तर प्रदेश राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र नागर
No related posts found.