
रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव में अब 10 दिन का समय बचा है। वहीं इससे पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने बड़ा एक्शन लेते हुए मुनेश्वर उरांव, देवेन्द्र सिंह बिट्टू और इसराफिल अंसारी को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्षों के लिए निष्कासित किया है।
इस वजह से हुई कार्रवाई
प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन सतीश पाल मुंजनी ने इसे लेकर बताया कि विधानसभा चुनाव 2024 में 34-गोमिया विधानसभा क्षेत्र से इसराफिल अंसारी, 73-मनिका विधानसभा क्षेत्र से मुनेश्वर उरांव और 75-पांकी विधानसभा क्षेत्र से देवेन्द्र सिंह बिट्टू कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरें हैं, जिसे कांग्रेस पार्टी के संविधान का उल्लंघन मानती है और इसको लेकर ही यह कार्रवाई की गई है। ऐसे में पार्टी ने इन तीनों के खिलाफ सख्त कदम उठाया है।
निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में किया नामांकन
बता दें कि मुनेश्वर उरांव ने झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में मनिका विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन किया है। इससे पहले साल 2014 के विधानसभा चुनाव में वे कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे। हालांकि, उस चुनाव में उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा था और वे 27,731 मत हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे थे।
झारखंड में होगा दो चरणों में मतदान
झारखंड विधानसभा चुनाव की 81 विधानसभा सीटों में कांग्रेस 30 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। प्रदेश में दो चरणों में चुनाव होगा। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी। जबकि 23 नवंबर को काउंटिंग होगी।
अगर आप युवा है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आप हमारी 'युवा डाइनामाइट' को विजिट कर सकते हैं।
https://www.yuvadynamite.com
Published : 3 November 2024, 8:50 PM IST
Topics : Devendra Singh Bittu Israfil Ansari Jharkhand Jharkhand Congress Leader Expelled Jharkhand elections Jharkhand News Mallikarjun Kharge Muneshwar Oraon Rahul Gandhi