कमरिया कोका कोला: खेसारी लाल के नये गाने के टीजर ने उड़ाया गर्दा, यूट्यूब पर मचाया धमाल

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल के फैंस के लिए एक खुशखबरी आई है। खेसारी लाल के नए सॉन्ग का टीजर रिलीज कर दिया गया है। रिलीज के साथ ही सॉन्ग की टीजर ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 26 April 2022, 5:46 PM IST
google-preferred

मुबंई: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल के फैंस के लिए एक खुशखबरी आई है। खेसारी लाल के नए सॉन्ग का टीजर रिलीज किया गया है, रिलीज के साथ ही नये सॉन्ग के टीजर ने इंटरनेट पर गर्दा उड़ा दिया है। 

खेसारी लाल के नए सॉन्ग का टाइटल‘कमरिया कोका कोला...’ है। सॉन्ग के टीजर को खेसारी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर से शेयर किया है। जहां अब तक गाने के टीजर को लाखों लाइक मिल चुके है, साथ ही फैंस सॉन्ग के टीजर को लगातार सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। 

सॉन्ग के टीजर में खेसारी लाल बिल्कुल नये अंदाज में नजर आ रहे हैं।  26 सैकेंड के इस टीजर को यूट्यूब पर इतने कम समय में लाखों बार देखा जा चुका है। खेसारी ने टीजर शेयर करते हुए बताया कि उनका ये सॉन्ग 27 अप्रैल को रिलीज होगा।

Published :  26 April 2022, 5:46 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement